{"_id":"5cf03e35bdec22074c263af8","slug":"15592484845-moradabad-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से परेशान होकर महिला ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़खानी से परेशान होकर महिला ने खाया जहर
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके घर पर एक युवक का आना जाना था। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद युवक ने उसके सामने प्यार का इजहार किया। महिला ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद महिला ने आरोपी को घर आने से भी मना कर दिया। लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। वह महिला का पीछा करने लगा और उसे परेशान करने लगा। पिछले महीने महिला के घर में घुसकर आरोपी ने छेड़खानी की, महिला ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई, जिस वजह से महिला परेशान है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा है। महिला के बेटे के खिलाफ कालोनी में रहने वाली एक महिला और उसके बेटी से आरोपी ने एक शिकायत भी सिविल लाइन थाने में करवाई, पुलिस की जांच में मामला झूठा पाया गया। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका जीना मुहाल कर दिया है, जिस वजह से उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।