फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डीजीपी से मिला कासिम सैफी का परिवार, पुलिस के आला अधिकारयों पर लगाया विवेचना में खेल का आरोप

डीजीपी से मिला कासिम सैफी का परिवार, पुलिस के आला अधिकारयों पर लगाया विवेचना में खेल का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी से मिला कासिम सैफी का परिवार, पुलिस के आला  अधिकारयों पर लगाया विवेचना में खेल का आरोप
पाकबडा(मुरादाबाद)। आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी के परिवार ने लखनऊ में डीजीपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। परिजनों ने हत्याकांड की विवेचना बिजनौर स्थानांतरित करने का विरोध करते हूए मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान व सपा नेता हारून सैफी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पीड़ितों के विरोध जताने के बावजूद बरेली जोन के पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश विवेचना को आरोपी की बेटी के कहने से ट्रांसफर कर गए।
विज्ञापन

डीजीपी से मिले परिजनों ने शिकायत की है कि कासिम की हत्या के मास्टरमाइंड हारून सैफी की बेटी ने 21 फरवरी को एडीजी प्रेम प्रकाश से मिलकर विवेचना को मुरादाबाद से बिजनौर ट्रांसफर कर लिया। जबकि विवेचना सिर्फ वादी या पीड़ित पक्ष के कहने पर ही बदली जा सकती है। परिजनों ने डीजीपी को बताया कि विवेचना बदले जाने का पता चलने पर 5 मार्च को वह नए एडीजी अविनाश चंद्र से मिले थे। उन्होंने पाकबडा़ पुलिस से ही विवेचना कराए जाने का अनुरोध किया था। एडीजी ने आश्वासन भी दिया था कि पूर्व एडीजी के आदेश को स्टे कर वह विवेचना को पाकबड़ा से ही जारी रखेंगे। लेकिन इसके बावजूद 19 मार्च को विवेचना को बिजनौर भेज दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें बिजनौर से इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि विवेचना बदले जाने का मतलब है कि पूर्व प्रधान को बचाने की कोशिशें हो रही हैं। कासिम सैफी के भाई शाकिर हुसैन ने बताया की डीजीपी ने उन लोगों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। विवेचना को मुरादाबाद में ही वापस करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed