फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फायरिंग व पथराव, एक महिला सहित पांच घायल

फायरिंग व पथराव, एक महिला सहित पांच घायल

Fri, 19 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग व पथराव, एक महिला सहित पांच घायल
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर में पुरानी रजिंश में दो पक्षों में फायरिंग व पथराव हो गया। भगदड़ मच गई। पथराव से दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की ओर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल के लिए बहजोई भेज दिया।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर में हरिओम पुत्र चंद्रपाल व मलखान पुत्र छत्रपाल में पुरानी रंजिश चल रही थी। गुरुवार की शाम पांच बजे किसी बात को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग करने लगे। इसी बीच दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया जिससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के घरों में छिपने लगे। पथराव के दौरान एक पक्ष के हरिओम व मुकेश, मुकुट व दूसरे पक्ष के मुक्ति, उसके पिता तेज सिंह सहित एक महिला घायल हो गई। दोनों पक्षों के घायलों के सिर में चोटें होने से हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो घायलों को मेडिकल के लिए बहजोई भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया था जिसमें दो घायल हो गए। जिन्हें उपचार के बाद इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed