फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ग्राम प्रधान हत्याकांड के आरोपी की बीमारी से हुई मौत

ग्राम प्रधान हत्याकांड के आरोपी की बीमारी से हुई मौत

Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान हत्याकांड के आरोपी की बीमारी से हुई मौत
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छावड़ा गांव में दो साल पहले ग्राम प्रधान सहित उसके परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में मुरादाबाद कारागार में बंद एक कैदी की बीमारी के बाद मौत हो गई है। खास बात तो यह भी है कि एक पखवाड़ा पूर्व ही उसके बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छाबड़ा में नौ नवंबर-2016 को ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पति विशंभर सिंह, उनके पुत्र सुशील कुमार व सुनील कुमार उर्फ सप्पू की घर में घुसकर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्राम प्रधान पुत्री की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। बताते हैं कि हत्यारोपी गुड्डू सिंह (50) पुत्र तालेबर सिंह निवासी गम छाबड़ा, हाल निवासी ग्राम महेश्वरा थाना मझोला की जेल में ही रहते हुए तबियत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात को मेरठ मेडिकल कालेज ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार एक पखवाड़ा पूर्व मृतक हत्यारोपी गुड्डू के पुत्र कुलदीप ने भी आत्महत्या कर ली थी। बताते हैं कि कुलदीप की पत्नी मायके से घर नहीं आ रही थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed