फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छजलैट में बेखौफ हैं चोर और बदमाश....पशु बेच लौट रहे किसान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे छियालिस हजार

छजलैट में बेखौफ हैं चोर और बदमाश....पशु बेच लौट रहे किसान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे छियालिस हजार

Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
छजलैट में बेखौफ हैं चोर और बदमाश....पशु बेच लौट रहे किसान से बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे छियालिस हजार
कांठ। छजलैट क्षेत्र में पशु बेचकर घर लौट रहे किसान और उसके बेटे से तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाश दिन दहाड़े 46 हजार रुपये की नकदी लूट लिए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौका मुआयना कर वारदात की बाबत पूछताछ की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छजलैट क्षेत्र के गांव जमालपुर का रहने वाला इस्लाम क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर पशु बाजार में भैंस बेचकर अपने बेटे सलमान के साथ वापस घर लौट रहा था। दोनों दोपहर मुरादाबाद मार्ग स्थित छजलैट के शुक्ला की पुलिया पर वाहन से उतरे और पैदल ही घर के लिए चल दिए। पीछे से दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक बराबर में लाकर दोनों पर बंदूक तान दिए और 46 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पिता पुत्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन पता नहीं चला। प्रभारी थाना निरीक्षक छजलैट रामसेवक ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed