फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने कुचला मां की दर्दनाक मौत

बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने कुचला मां की दर्दनाक मौत

Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार मां बेटे को ट्रक ने कुचला मां की दर्दनाक मौत
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने जमकर हंगामा किया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अमरोहा के डिडौली स्थित चौधरपुर गांव में रहने वाले मोहम्मद अली ठेकेदार हैं। उनके बेटे मशकूर की पत्नी की तबियत खराब थी, उन्हें दवा दिलाने के लिए मशकूर अपनी मां अफसरी (45) के साथ मुरादाबाद आ रहा था। पत्नी को आटो में बैठा दिया था, जबकि मां-बेटे बाइक से आ रहे थे। सुबह दस बजे बाइक सवार पाकबड़ा के पास पहुंचे तो अचानक एक आटो उनके सामने आ गया। आटो सवार मशकूर ने बाइक बचाने का प्रयास किया तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक चालक 50 मीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में अफसरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा मशकूर घायल हो गया। ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही मशकूर के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया, जिससे दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पाकबड़ा पुलिस ने लोगों का समझाकर शांत किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, देर शाम तक वह पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

......

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed