फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिसामपुर में मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुआ संघर्ष

हिसामपुर में मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुआ संघर्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
हिसामपुर में मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुआ संघर्ष
कुंदरकी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर में मकान का छज्जा निकालने को दो पक्ष के ग्रामीण आमने सामने आ आए। संघर्ष में महिला समेत आठ लोग घायल हुए। थाने में एक दूसरे के खिलाफ हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो मुकदमों में 33 लोग नामजद कराए गए है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर में मोहम्मद आसिम अपने मकान की लेंटर डाल रहा था। जिसके छज्जा भी निकाला जा रहा था। बताते है कि इसका विरोध दूसरे पक्ष मुन्शाद अली आदि ने विरोध किया तो पहले कहासुनी हुई और उसके बाद में विवाद ले तूल पकड़ लिया। बताते है कि लाठी डंडे, धारदार हथियार और असलहे निकाल गए। संघर्ष होने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंच कर बढ़ते विवाद पर अंकुश लगाया। इस दौरान एक पक्ष से मोहम्मद आसिम, शाहिबे आलम, मेहराज और रिहाना और आसिम घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष से इकरार और मुजिम्मल घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाने में एक पक्ष से मुन्शाद अली की तहरीर पर आरोपी आसिम, बकार, वुकरम, आसिम, शमीम, यासीन, फरमान, फरजन्द, मुजाहिद, मुनासिब, मुकर्रब, जोवद, मुत्तलिब और मुक्तासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं दूसरे पक्ष मोहम्मद आसिम की तहरीर पर आरोपी सालिम, औरंगजेब, शाने आलम, अनादिल, फिरोज, सरताज, नासिम, भूरा, गालिब, सादिक, शुऐब, मुजम्मिल, मुकीम, शाहनवाज, गफ्फार, जब्बार, कर्रार, इकरार और नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनाठेर पुलिस ने दर्ज मुकदमों की विवेचना शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के विवाद में छह लोगों पर रिपोर्ट
कुंदरकी। गुरुवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचाकानी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत के दौरान दो पक्षों में कहासु्नी के बाद हुए संघर्ष में चार पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने केदार सिंह की तहरीर पर स्वराज, राहुल, परशोत्तम, मुरारी, महावीर और शेर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इन लोगों ने जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट की है। महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed