फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किशोर की हत्या में पांच हत्यारे को उम्रकैद की सजा

किशोर की हत्या में पांच हत्यारे को उम्रकैद की सजा

Fri, 10 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या में पांच हत्यारे को उम्रकैद की सजा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल के चर्चित कासिम हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय एजाज अहमद अंसारी की अदालत ने पांच मुलजिमों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकि प्रत्येक पर 13- 13 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सभी हत्यारों को कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संभल जनपद के पंजू सराय में आठ नवंबर 2006 को कासिम की हत्या कर उसकी लाश तालाब में फेंक दी गई थी। अगले दिन उसका शव तालाब में मिला था। कासिम के भाई सालिम ने इस मामले में नासिर, हाफिज आलम, जावेद, कप्यूम और आसिफ निवासी पंजू सराय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने केस की तफ्तीश कर चार्जशीट अदालत में पेश की थी। जांच में ये भी बात सामने आई थी कि नासिर और उसके साथी महिलाओं से छेड़खानी करते थे। कासिम इसका विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने कासिम की हत्या कर दी थी। इस केस की सुनवाई अपर जिला सत्र एवं न्यायाधीश एजाज अंसारी की अदालत में चली। सरकार की ओर एडीजीसी संजीव अग्रवाल ने पक्ष रखा और मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। अदालत ने पुख्ता सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर पांचों मुलजिमों को हत्या में दोषी करार कर दिया और सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रत्येक पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed