फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा नदी में मिली युवती की लाश

रामगंगा नदी में मिली युवती की लाश

Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा नदी में मिली युवती की लाश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे सोमवार सुबह एक युवती का शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस को आशंका है कि किसी ने हत्या कर युवती का शव नदी में फेंका दिया है। देर शाम तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए रामपुर, संभल, अमरोहा तथा आसपास के जिलों की पुलिस की मदद ली जा रही है।
रामगंगा पुल के पास से गुजरते राहगीरों ने सोमवार सुबह करीब दस बजे एक युवती (21) का शव रामगंगा नदी किनारे पड़ा देखा। लोगों की ओर से कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया । युवती ने सफेद और काले रंग का धारीदार गाउन पहन रखा था। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में आयशा और दाएं हाथ पर एक गिटार बना हुआ था। गिटार के नीचे ही अंग्रेजी में ‘फॉलो योर हार्ट’ लिखा था। युवती का शरीर नीला पड़ा हुआ था, आशंका है कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई होगी। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सीओ कटघर सुदेश गुप्ता का कहना है कि जिले सभी थानों और आसपास के जिलों से गायब युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे कि युवती के शव की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवती की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। सोशल मीडिया और जिपनेट की मदद से भी शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैटू बनाने वालों से भी पहचान की कोशिश
मुरादाबाद। एसएचओ कटघर अजय गौतम का कहना है कि युवती के शव के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में टैटू बनाने वालों की जानकारी कराई जा रही है। जिससे कि युवती के हाथ पर बने गिटार और लिखे शब्दों को उन्हें दिखाकर पहचान कराई जा सके।

भरोसे का हुआ कत्ल.. करीबी हो सकता है आरोपी
मुरादाबाद। वारदात में युवती के करीबी के शामिल होने का शक है। पुलिस का कहना है कि गाउन घर पर पहने जाने वाली पोशाक है। युवती का शव भी नीला पड़ा है, ऐसे में मुमकिन है कि किसी करीबी ने उसे धोखे से जहरीला पदार्थ खिलाया हो और मौत हो जाने पर उसका शव ठिकाने लगाने के लिए रात के वक्त नदी में फेंक दिया हो।


रामगंगा नदी बनी शव ठिकाने लगाने का अड्डा
मुरादाबाद। रामगंगा नदी को हत्यारों ने शवों को ठिकाने लगाने का अड्डा बना लिया है। यह पहला मामला नहीं है जब कि युवती का शव रामगंगा नदी में फेंका गया हो, इससे पहले भी हत्या कर शव रामंगगा नदी में फेंकें गए हैं। कटघर में जिस जगह युवती का शव मिला है, वहां से कु छ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। रात को गश्त करने का दावा भी पुलिस करती है लेकिन शव मिलने से यह दावा खोखला ही नजर आता है।

पूर्व में हुई वारदातें
- कटघर के निकट राम गंगा में अमरोहा की महिला की हत्या कर शव पति ने रामगंगा में फेंका।
- कटघर के पास रामगंगा नदी में तीन माह पहले एक युवक का शव मिला।
- मुगलपुरा के निकट रामगंगा नदी में पिछले साल मिला था युवती का शव, शिनाख्त नहीं हुई।
. - मई 2017 में कटघर में ही एक महिला का शव रामगंगा नदी में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed