फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव

Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगरनिगम ने सोमवार को मझोला, बुद्धि विहार में सड़क किनारे लगने वाले दर्जन भर से अधिक फड़, खोखे और ठेलियां तोड़ दी। ठेली एवं फड़ वालों को सामान समेटने का मौका तक नहंी मिला। गुस्साए फड़ एवं ठेली वालों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। इससे निगम की टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा। पथराव में निगम की जेसीबी के शीशे टूट गए। फड़ एवं ठेली वालों ने सड़क पर भी जाम लगा दिया। निगम ने कुछ लोगों के खिलाफ मझोला थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पथराव करने की तहरीर दी है।
खुशहालपुर रोड पर बुद्धि विहार में सड़क किनारे दर्जनों फड़, ठेलियां और खोखे लगते हैं। ठेलियों में खाने पीने का सामान और फड़ों में सब्जियां और फल बिकते हैं। कई दुकानदारों का सामान सड़क पर फैला रहता है। मारबल पत्थर के चट्टे भी सड़क पर लगे हैं। इसी सड़क पर कई स्कूल हैं। दोपहर में फड़ एवं ठेलियों पर ग्राहकों की भीड़ लगने से सड़क पर जाम लगता है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम कुछ दिनों से फड़, खोखे एवं ठेली वालों को अतिक्रमण हटाने की मुनादी करवा रहा था। अतिक्रमण नहीं हटने पर नगर निगम की टीम सोमवार को जेसीबी लेकर पहुंच गई। टीम ने मझोली से लेकर बुद्धि विहार तक फड़, खोखे और ठेलियों को तोड़कर तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

फड़ एवं ठेली वालों को सामान बटोरने तक का मौका नहीं दिया। विरोध के बावजूद एक तरफ से अतिक्रमण साफ कर दिया। इस दौरान सड़क किनारे मारबल पत्थर के चट्टे को हटाने के लिए कारोबारी की मोहलत दे दी। टीम ने आगे बढ़कर फड़, ठेले और खोखे तोड़ने जारी रखे। इससे फड़ एवं ठेली वाले भड़क गए और टीम के कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। नगर निगम टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और टीम को उल्टे पैर लौटना पड़ा। पथराव में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन जेसीबी का शीशा टूट गया। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फड़ एवं ठेली वालों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के वापस लौटते ही सड़क पर जाम लगा दिया। नगर निगम की टीम के तोड़े फड़ एवं खोखे की लकड़ी और फल एवं सब्जियां फैला दी। हालांकि, बाद में पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने देते हैं सौ रुपये
सब्जी का फड़ लगाने वाली उर्मिला सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने उन्हें परिचय पत्र बांटे हैं। इसके एवज में फड़, ठेली और खोखे वालों से प्रतिमाह सौ रुपये वसूले जाते हैं। उन्हें इस बात की गारंटी दी जाती है कि नगर निगम, पुलिस और प्रशासन से बचाया जाएगा। आज कोई भी बचाने नहीं आया।

पांच-पांच सौ का जुर्माना रसीद भी काटी
फड़, ठेली वालों से नगर निगम की टीम ने पांच पांच सौ रुपये जुर्माना की रसीद भी काटी। फूलवती और सर्वेश ने कहा कि ने कहा कि जुर्माने की रसीद काटने के बाद भी उन्हें उजाड़ा गया।

गरीबों को 10 मिनट की नहीं मिली मोहलत
दिलदार आलम, राहुल और अशोक गुप्ता ने बताया कि कार्यवाही के दौरान भेदभाव किया गया। टीम ने बड़े दुकानदारों को सामान हटाने की मोहलत दी, जबकि गरीब फड़ और ठेली वालों का सामान तक कुचल दिया। गरीब सामान हटाने के लिए 10 मिनट की मोहलत मांगते रहे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।



- मुनादी कराने के बाद भी सड़क किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्यवाही की गई। अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर कार्यवाही बाधित की। जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।
- अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed