फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शिक्षिका को झांसा देकर 29 हजार रुपये की ठगी

शिक्षिका को झांसा देकर 29 हजार रुपये की ठगी

Fri, 23 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका को झांसा देकर 29 हजार रुपये की ठगी
शिक्षिका को झांसा देकर 29 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन

आधार कार्ड लिंक करने का झांसा देकर ठगी की घटना को दिया अंजाम
खुद को बैंक मैनेजर बताकर अन्य शिक्षिकाओं को भी झांसे में लेने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
ठगों ने शिक्षिका को झांसे में लेकर खाते से 29 हजार रुपये की ठगी की है। खाते से आधार कार्ड लिंक करने का झांसा देकर गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे घटना को अंजाम दिया है। ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। इसके बाद ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। शिक्षिका के मोबाइल पर सत्यापन के लिए पहुंचे वेरिफिकेशन कोड की जानकारी लेकर 29 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली।
नगर के गिरीश चंद्र प्राइमरी हाईस्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक नमिता देवी के मोबाइल पर गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक मैनेजर राजीव बताया। शिक्षिका को वेतन आहरण के लिए खाते से आधार कार्ड लिंक करने की जानकारी दी। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया तो वेतन आहरित नहीं कर पाएंगी। ठग के झांसे में आकर शिक्षिका नमिता ने अपने एटीएम कार्ड संख्या बताई। शिक्षिका के पास ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वेरिफिकेशन कोड पहुंचा। ठग ने शिक्षिका से वेरिफिकेशन कोड की जानकारी ली। इसके बाद ऑनलाइन शापिंग के जरिए 29 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। शिक्षिका के पास दोबारा कॉल आई तो पुष्टि के लिए बैंक पहुंचीं। बैंक अधिकारियों को पूरी बात बताई तो असलियत सामने आई। रामस्वरूप रोड स्थित स्टेट बैंक के प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी ऐसी घटनाएं होना दुखद है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


कई अन्य शिक्षिकाओं पर भी पहुंची ठग की कॉल
चंदौसी। नगर के गोपाल मोहल्ला स्थित गांधी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका पूजा गुप्ता समेत कई अन्य शिक्षिकाओं को भी ठग ने झांसे में लेने की कोशिश की। शिक्षिका नमिता देेवी के साथ ठगी की सूचना पूरे स्टाफ में फैल गई। सुभाष प्राइमरी के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ने घटना के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं को सतर्क रहने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप में मैसेज पोस्ट किया। सुभाष प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका गुंजन बत्रा को सतर्क करने के लिए पति अर्पित मेहरोत्रा ने फोन पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed