फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कार्ड नंबर पूछकर खाते से उड़ाई रकम

कार्ड नंबर पूछकर खाते से उड़ाई रकम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कार्ड नंबर पूछकर खाते से उड़ाई रकम
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर एक बैंक खाते से पांच हजार रुपये उड़ा दिए। ठगों ने कॉल करके कार्ड धारक की बेटी से कहा कि कार्ड नंबर नहीं बताय तो एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। कार्ड का 12 डिजिट का नंबर बताते ही खाते में पड़े पांच हजार रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिए। पीड़ित ने मझोला पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी सुरेंद्र कुमार पांडेय इलाके का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में रविवार को बाहर गए थे। उनका फोन घर पर था। सुबह करीब 10 बजे उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल सुरेंद्र पांडे की 10 वर्षीय बेटी ने रिसीव की। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर सुरेंद्र पांडेय के एटीएम कार्ड के पीछे अंकित 12 डिजिट का नंबर बताने को कहा। कॉल करने वाले ने बच्ची से कहा कि यदि उसने नंबर नहीं बताया कि उसके पिता का एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। साइबर ठगो के झांसे में आई बच्ची ने पिता का एटीएम कार्ड उठाकर उसके पीछे अंकित 12 डिजिट का नंबर बता दिया। नंबर बताते ही मोबाइल पर खाते से पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके खाते में कुल 5008 रुपये थे। साइबर ठगों ने पांच हजार रुपये निकाल लिए खाते में सिर्फ आठ रुपये छोड़े। घटना का पता चलने पर जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल बैक की तो साइबर ठगों ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed