{"_id":"5c607e7bbdec227390332040","slug":"131549827707-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर आंदोलन के कारण यात्री घटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुर्जर आंदोलन के कारण यात्री घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का असर जयपुर, अजमेर, गुजरात और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। इन शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों को राजस्थान के सवाई माधोपुर तथा आसपास स्टेशनों के पास रोके जाने से ज्यादातर यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। रेलवे अफसरों की मानें तो यहां से करीब 15 प्रतिशत यात्रियों में कमी आई है, जिससे रलवे का राजस्व भी घटा है।
मुरादाबाद के यात्रियों के लिए मुरादाबाद, दिल्ली और बरेली स्टेशन से वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-अहमदाबाद, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, किशनगंज-अहमदाबाद गरीब नवाज एक्सप्रेस और आला हजरत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें राजस्थान होते हुए गुजरात और मुंबई के लिए रवाना होती हैं। दो दिन से राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के चलते जयपुर और अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मुरादाबाद के साथ-साथ बरेली से भी आला हजरत सहित कई ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है।