फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रैक जाम करने वालों की वीडियोग्राफी से होगी पहचान

ट्रैक जाम करने वालों की वीडियोग्राफी से होगी पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक जाम करने वालों की वीडियोग्राफी से होगी पहचान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पिछले साल का गन्ना भुगतान न होने से नाराज होकर अगवानपुर रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग को तीन घंटे तक अपने कब्जे में करने वाले किसानों की तलाश शुरू कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ वीडियोग्राफी से उनकी पहचान करने में जुटी है। केस की तफ्तीश में नाम शामिल किए जाएंगे।

भारतीय किसान यूनियन (असली) ने मंगलवार को किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अगवानपुर में मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग को जाम किया था। पौने तीन बजे से लेकर शाम पौने छह बजे तक किसानों ने ट्रैक जाम किया था। इस दौरान पांच मालगाड़ियाें को जहां तहां रोकना पड़ा था। सिविल पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रही थी। दीवान शुगर मिल पर पिछले साल का बारह करोड़ रुपये बकाया है। एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि पंद्रह जनवरी तक पूरा भुगतान करा दिया जाएगा। इसके बाद ही किसान ट्रैक से हटे थे। इस मामले में जीआरपी थाने और आरपीएफ थाने में केस दर्ज किए गए हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने वीडियोग्राफी के जरिये जाम लगाने वालों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed