{"_id":"5adb9d6f4f1c1b042e8b4b9d","slug":"121524342127-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों की खातिर ना बालिग को बनाया बालिका वधू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों की खातिर ना बालिग को बनाया बालिका वधू
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मूंढापांडे में लावारिस हालत में मिली किशोरी ने शनिवार को चाइल्ड लाइन को बयान दिया कि उसकी सौतेली मां ने फूफा के जरिए 20 हजार रुपये में रामपुर के रहने वाले दोगुनी से भी ज्यादा उम्र के लड़के से उसकी शादी करवा दी थी। ससुराल में उससे जबरन दुष्कर्म किया गया, वह बमुश्किल वहां से भागने में कामयाब हुई है। अब पुलिस हकीकत जानने के लिए उस दूल्हे की तलाश में जुट गई है, जिससे युवती की शादी कराई गई है।
सार्ड चाइल्ड लाइन की प्रभारी श्रद्धा शर्मा ने किशोरी से पूछताछ की तो वह अपने गम को छिपा न सकी। किशोरी ने बताया कि वह कुशीनगर के रमकोला थानाक्षेत्र की रहने वाली है। नौंवी कक्षा में पढ़ती है। उसकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की। पहली पत्नी से वह पांच बहनें हैं, जबकि दूसरी से एक बेटा है। उससे बड़ी बहन की शादी गांव में अच्छे तरीके से की थी। एक सप्ताह पहले उसकी रमकोला थानाक्षेत्र में रहने वाली उसकी फुफेरी बहन घर आई थी। वह शादी का सामान दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले आई। जहां से उसका फूफा और उनके गांव में रहने वाली एक महिला अपने साथ किशोरी को लेकर ट्रेन से रामपुर पहुंचे, वहां से कार में उसे महिला की बेटी के घर रामपुर ले जाया गया। वहां पर किशोरी को बताया गया कि फूफा और सौतेली मां ने उसे 20 हजार रुपये में बेच दिया है। अब वह लोग उसकी शादी कराने वाले हैं, इंकार करने पर किशोरी को यातनाएं दी गईं। तीन दिन पहले किशोरी की शादी दोगुनी उम्र के युवक से करा दी गई। शादी के बाद दो दिन तक उसका शारीरिक शोषण किया। बृहस्पतिवार रात वह मौका पाकर घर की दीवार फांदकर भाग निकली और पूरी रात पैदल चलने के बाद मूंढापांडे के मोहम्मदपुर गांव पहुंची।
नाबालिग बेटी ब्याह दी, लेकिन मां-बाप ने नहीं देखा दूल्हा
मुरादाबाद। किशोरी के परिवार के एक सदस्य ने फोन पर बातचीत में कहा कि शादी रुपयों के लालच में नहीं बल्कि मजबूरी में करवाई गई है। उन्होंने बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसके फूफा को दी थी।अब तक दूल्हे को लड़की के माता-पिता ने भी नहीं देखा है। परिजनों को बताया गया था कि युवक की उम्र करीब 20 साल है।
विज्ञापन
वर्जन...
‘किशोरी के माता-पिता, फूफा को थाने बुला लिया है। वह उसकी शादी करने की बात स्वीकार कर रहे हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के बाद उसकी उम्र की जानकारी मिल सकेगी। बेचने के आरोप की भी जांच कर रहे हैं।’
अनिल कुमार, थानाध्यक्ष, रामकोला, कुशीनगर
‘शुक्रवार को किशोरी ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया था। काउंसिलिंग के बाद घर का पता सही बताया है और उनको अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। बयान के आधार पर अब मेडिकल कराया जाएगा। कुशीनगर से किशोरी को लेने के लिए रमकोला थाने की पुलिस भी मुरादाबाद आ रही है।’
सारिक खान, इंस्पेक्टर, थाना मूंढापांडे
‘महिला मजिस्ट्रेट नीतू सक्सेना के समक्ष काउंसिलिंग में अपने साथ हुई घटना की किशोरी ने जानकारी दी है। अब नारी निकेतन भेज दिया है। कुशीनगर बाल कल्याण समिति और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को जांच के लिए लिखा जाएगा।’
गुलजार अहमद, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति।