फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फेसबुक से दोस्ती, दिल्ली में दुष्कर्म

फेसबुक से दोस्ती, दिल्ली में दुष्कर्म

Sat, 29 Sep 2018 02:29 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक से दोस्ती, दिल्ली में दुष्कर्म
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने अपने दोस्त सहित उसके एक रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की दोस्ती युवक से फेसबुक पर हुई थी। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की गई है। एसएसपी ने मझोला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

छात्रा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को बताया कि छह माह पहले फेसबुक पर उसका सहारनपुर के युवक से संपर्क हुआ। दोनों में बातचीत हुई, इसके बाद वह दोनों दोस्त बन गए। आरोप है कि युवक पांच माह पहले उससे मिलने के लिए मुरादाबाद कार से पहुंचा। मझोली चौराहे पर दोनों मिले, वह युवती को घुमाने के बहाने दिल्ली ले गया। वहां पर एक होटल में छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। होटल में बेहोशी की हालत में छात्रा से दुष्कर्म किया गया। विरोध जताने पर आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए हैं, वह उसे बदनाम कर देगा। छात्रा चुप्पी साधे रही। आरोप है कि दिल्ली से युवक उसे सहारनपुर में ले गया, वहां पर तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। जहां पर युवक के साथ उसके एक रिश्तेदार ने भी छात्रा से दुष्कर्म किया है। आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह मुरादाबाद आई लेकिन डर की वजह से परिजनों को आप बीती नहीं बताई। अब युवती पर आरोपी ने दोबारा मिलने के लिए दबाव बनाया। इंकार करने पर उसकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी, जिस वजह से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। मामले की जांच मझोला पुलिस को सौंपी गई है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed