फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवक की हत्या में पत्नी सहित पांच गिरफ्तार, भेजा जेल

युवक की हत्या में पत्नी सहित पांच गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या में पत्नी सहित पांच गिरफ्तार, भेजा जेल
ठाकुरद्वारा। युवक की हत्या में पत्नी सहित पांच लोगों को उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना काशीपुर के गांव खड़गपुर देवीपुरा निवासी राकेश सिंह के घर पर दो माह से उसका मौसेरा भाई इंद्रपाल सिंह निवासी मोहनखतपुर थाना कुंदरकी मुरादाबाद में रह रहा था। इस बीच राकेश की पत्नी से इंद्रपाल के अवैध संबंध हो गए। इससे पति पत्नी में झगड़ा रहने लगा। 24 जून को राकेश ने इंद्रपाल की पिटाई कर दी। जिसका पता राकेश की पत्नी माया को लगा। तो उसने इंद्रपाल की पिटाई पर नाराजगी जताई। बाद में उसने इंद्रपाल व अन्य साथियों के साथ मिलकर राकेश की हत्या की योजना बनाई। उसने थाना भगतपुर के गांव नंगला निवासी गुड्डू, रेखा और जमना देवी निवासी खड़गपुर देवीपुरा का सहयोग लिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इन तीनों को 50 हजार और बाइक देने की बात कही। योजना के तहत 26 जून की रात को गुड्डू ने राकेश को शराब पीने के लिए अपने घर पर बुलाया। राकेश के गुड्डू के गांव में पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद माया, इंद्रपाल सिंह व जमना देवी ने गुड्डू के साथ मिलकर राकेश की गला घोटकर हत्या कर दी। शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। मृतक के भाई कमल सिंह निवासी ग्राम कनौरा बाजपुर की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी डा. जगदीश चंद ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed