फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेनिंग देकर बच्चों से चोरी करवाए यात्रियों के मोबाइल, गिराफ्तार

ट्रेनिंग देकर बच्चों से चोरी करवाए यात्रियों के मोबाइल, गिराफ्तार

Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग देकर बच्चों से चोरी करवाए यात्रियों के मोबाइल, गिराफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बच्चों को ट्रेनिंग देकर उसने ट्रेनों में मुसाफिरों के मोबाइल और अन्य सामान चोरी करवाने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके अलावा दोनों बच्चे भी पकड़ लिए गए हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी के पांच मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्चों का राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से पार्सल कार्यालय के सामने से चोरी की की वारदात करने की फिराक में बैठे आरोपी मोबीन निवासी इस्लाम नगर थाना कटघर और मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले चौदह वर्षीय किशोर व कांशीराम नगर निवासी तेरह वर्षीय किशोर को पकड़ा है। मोबीन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने दोनों बच्चों को ट्रेनिंग देकर ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान चोरी करवाया था। इनके कब्जे से पांच मोबाइल बरामद किए हैं। ये मोबाइल नौचंदी एक्सप्रेस और अन्य गाड़ियों में चोरी किए थे। दोनों बच्चे किसी भी कोच में जाकर बैठ जाते थे और मौका पाकर यात्रियों का सामान चोरी कर लेते थे। यात्री इन पर शक भी नहीं करते थे। पकड़ जाने पर अपने मां बाप से बिछड़ जाने का नाटक करने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed