फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुकान से चॉकलेट दिलाकर किया गया सिया का अपहरण

दुकान से चॉकलेट दिलाकर किया गया सिया का अपहरण

Wed, 12 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दुकान से चॉकलेट दिलाकर किया गया सिया का अपहरण
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिया अपहरणकांड की गुत्थी सुलझती हुई नजर आ रही है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि सिया को एक युवक चॉकलेट दिलाने के बहाने दुकान पर ले गया था। इसके बाद से सिया लापता है। अब पुलिस को शक है कि युवक ने ही चॉकलेट दिलाने के बहाने सिया का अपहरण किया है। इस संबंध में पूछताछ के लिए आरोपी के एक करीबी को पुलिस ने उठाया है, मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर है।

हैलट रोड के पास रहने वाले गौतम रिक्शा चालक हैं। परिवार में उनकी पत्नी रानी, बेटी सिया (3) और तीन माह का बेटा आदि है। परिवार वालों ने बताया कि गत बुधवार शाम को पांच बजे खाना खाने के बाद सिया घर के पास ही टंकी से पानी पीने के लिए गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। सिया आधे घंटे बाद भी वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश परिवार वालों ने शुरू की। सिया के न मिलने पर देर रात को मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। एसएचओ सिविल लाइन सुधीरपाल धामा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शक के आधार पर एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed