फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime

संभल पहुंचा अलकायदा इंडिया चीफ होने का आरोपी रशीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
संभल के दीपा सराय में अब्दुल रशीद उर्फ मोहम्मद आसिफ अपने पिता की कब्र पर पहुंचा तो फफक कर रो पड़ा। - फोटो : SAMBHAL
संभल। आतंकी संगठन अलकायदा से गहरा ताल्लुक रखने के आरोपी अब्दुल रशीद को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा में शुक्रवार को संभल लेकर आई। दरअसल, उसके पिता का गुरुवार को इंतकाल हो गया था और परिजनों ने जेल प्रशासन से आग्रह किया था कि रशीद को उसके पिता के दफीना में शामिल होने दिया जाए। इसी के चलते यह कदम उठाया गया। रशीद को पांच साल पहले सुरक्षा एजेंसियों ने अलकायदा का इंडिया चीफ बताते हुए गिरफ्तार किया था और वह तभी से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन

गुरुवार को अब्दुल रशीद उर्फ मोहम्मद आसिफ के पिता अताउर्रहमान का निधन हो गया था। परिजनों ने तिहाड़ जेल प्रशासन से गुजारिश की थी कि रशीद को उसके पिता के दफन में शामिल होने के लिए भेजा जाए। इसे जेल प्रशासन ने स्वीकार कर लिया था। हालांकि रशीद शुक्रवार को यहां पहुंचा और उसके पिता को गुरुवार को ही दफना दिया गया था। रशीद को कड़ी सुरक्षा में संभल लाया गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कई थानों की पुलिस तैनात रही। परिवार व कुछ परिचितों के अलावा उसे किसी से नहीं मिलने दिया गया। रशीद को उसके पिता की कब्र पर ले जाया गया जहां उसने मिट्टी दी। इसके बाद पुलिस उसे वापस दिल्ली लेकर रवाना हो गईं।
विज्ञापन

पिता की कब्र पर पहुंचते ही फफक कर रो पड़ा अब्दुल राशिद
शुक्रवार को घर पहुंचे अब्दुल रशीद ने अपने परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में पुलिस उसे कब्रिस्तान ले गई। पिता की कब्र पर पहुंचते ही वह फफक कर रो पड़ा। शाम सवा चार बजे दिल्ली पुलिस की टीम उसे साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान मोहल्ले में जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय पुलिस ने भीड़ को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है आसिफ
पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक संभल के मोहल्ला दीपा सराय का रहने वाला अब्दुल रशीद उर्फ मोहम्मद आसिफ अलकायदा का इंडिया चीफ है। 16 दिसंबर 2015 को आईबी की सूचना पर उसे पकड़ा गया था। तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद है। तभी से लगातार खुफिया एजेंसियां उसके कई लिंक पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed