{"_id":"60ec86fed5b3e96a8b1bf1cd","slug":"court-seeks-report-to-ensure-presence-of-azam-khan-and-abdullah-to-frame-charges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ठीक होते ही आजम खां पर फिर कसेगा शिकंजा, कोर्ट ने इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ठीक होते ही आजम खां पर फिर कसेगा शिकंजा, कोर्ट ने इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट
Mon, 12 Jul 2021 11:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:46 PM IST
सार
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। जबकि दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी। दोनों मामलों की सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने आरोप बनाए जाने के लिए आजम खां और अब्दुल्ला आजम की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीतापुर जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से।
इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मुकदमे में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मुकदमे में उनके अलावा सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं जबकि पैन कार्ड के मुकदमे में अब्दुल्ला आजम और आजम खां आरोपी हैं। वहीं दो पासपोर्ट के मुकदमे में अब्दुल्ला आरोपी हैं।

Trending Videos
इन दोनों मुकदमों की सुनवाई सोमवार 12 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी जबकि दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के दो प्रमाण पत्र मामले में वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना भी कोर्ट में मौजूद रहे।