फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councilor expelled from Congress for campaigning for SP candidate

सपा प्रत्याशी का प्रचार करने पर पार्षद कांग्रेस से निष्कासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Councilor expelled from Congress for campaigning for SP candidate
मुरादाबाद। नगर विधानसभा सीट से सपा के घोषित प्रत्याशी का प्रचार करना कांग्रेस पार्षद को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर प्रचार के वीडियो और फोटो वायरल होने पर वार्ड नंबर 69 के पार्षद एवं जिला महासचिव सद्दाम हुसैन को पार्टी से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सपा ने नगर विधानसभा सीट से हाजी यूसुफ अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। उनका प्रचार करते हुए सोशल मीडिया पर कांग्रेस के वार्ड नंबर 69 से पार्षद सद्दाम हुसैन की वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है। सद्दाम हुसैन जिला कमेटी में महासचिव हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि सद्दाम हुसैन कांग्रेस पार्षद होने के साथ जिला कमेटी में महासचिव जैसे जिम्मेदार पद पर हैं। इसके बावजूद सपा प्रत्याशी का प्रचार करना पार्टी विरोधी गतिविधियों में आता है। इसके लिए सद्दाम हुसैन को तत्काल प्रभाव से छह सालों के लिए पार्टी के पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed