{"_id":"5e6a99108ebc3ea8021a02cc","slug":"corona-city-news-mbd3429475101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: साध्वी समेत 11 लोगों की 28 दिनों तक होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: साध्वी समेत 11 लोगों की 28 दिनों तक होगी निगरानी
Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद ब्यूरो
मुरादाबाद ब्यूरो
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona virus (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से पीड़ितों की तादाद में इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में विदेश यात्रा कर मुरादाबाद लौटे 11 लोगों की गुरुवार से निगरानी शुरू हो गई है। इनमें एक साध्वी भी है। साध्वी नेपाल में प्रवचन कर लौटी हैं। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में सभी लोग स्वस्थ हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अब 21 लोग शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। चीन और ईरान ही नहीं दुनिया के किसी भी देश से भारत लौटने वालों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद निगरानी हो रही है। मुरादाबाद में 11 नए लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूची के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को उसका सत्यापन कर लिया। सभी स्वस्थ हैं। डिस्ट्रिक्ट एपिडेमिलोजिस्ट अजीज-उर रहमान ने बताया आने वाले बिजनेसमैन, दो छात्र और एक साध्वी हैं। साध्वी नेपाल से प्रवचन कर लौटी हैं। साध्वी मुरादाबाद की रहने वाली हैं और हरिद्वार में प्रवचन करती हैं।
विज्ञापन
बाकी लोग आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और जापान से आए हैं। इनमें छह लोग मुरादाबाद शहर के चिड़ियाटोला, मझोला, टाउन हॉल, चाऊ की बस्ती, डिप्टी गंज, फैजगंज के रहने वाले हैं। जबकि दो लोग डिलारी और ठाकुरद्वारा, ताजपुर, कांठ का एक-एक व्यक्ति है। अजीज-उर रहमान के मुताबिक 28 दिनों तक इनकी निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार संपर्क में रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 52 लोग विदेशों से वापस आए हैं। इनमें दस पुराने और 11 नए लोग निगरानी में हैं।
विज्ञापन