{"_id":"6399b45390a44738ac78c866","slug":"controversy-between-railway-station-superintendent-and-women-parcel-supervisor-over-making-parcel-bill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: पार्सल बिल बनाने को लेकर रेलवे स्टेशन अधीक्षक और महिला पार्सल पर्यवेक्षक में विवाद, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: पार्सल बिल बनाने को लेकर रेलवे स्टेशन अधीक्षक और महिला पार्सल पर्यवेक्षक में विवाद, जमकर हुआ हंगामा
Wed, 14 Dec 2022 05:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:02 PM IST
सार
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पार्सल बिल बनाने को लेकर रेलवे स्टेशन अधीक्षक और महिला पार्सल पर्यवेक्षक के बीच विवाद हो गया। इसके बाद स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। महिला आरोप है कि वह काम नहीं करने देते। गाली गलौज और अभद्रता की है। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन पर पार्सल बिल के बारे में जानकारी करने को लेकर स्टेशन अधीक्षक और कार्यवाहक मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के बीच विवाद हो गया है। कहासुनी होने पर खूब हंगामा हुआ है। स्टेशन अधीक्षक ने अपने परिवार को मौके पर बुला लिया और जहर खाकर जान देने की धमकी है।
वहीं कार्यवाहक महिला मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक ने काम में बिना वजह हस्तक्षेप करने, गाली गलौज, अभद्रता का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। बुधवार की दोपहर स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा पार्सल कार्यालय में पहुंचे।
वहां पर कार्यवाहक मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक कुमोदनी देवी ने आने वाली ट्रेन के लिए पीडब्ल्यू बिल तैयार कर लिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने उनकी स्वीकृति के बिना बिल तैयार करने पर नाराजगी जताई और टेबल पर रजिस्टर पटक दिया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे।
विज्ञापन
बात बढ़ने पर स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने अपने घर पर फोन करके पत्नी व बच्चों को बुलवा लिया। उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इस दौरान स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बनी रही। महिला मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक ने भी फोन करके उच्चाधिकारी व परिजनों को अवगत कराया।

आरोप है कि स्टेशन अधीक्षक उन्हें काम नहीं करने देते हैं। बिना वजह परेशान हैं। पीडब्ल्यूडी बिल बनाने की उनकी जिम्मेदारी हैं। स्टेशन अधीक्षक कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं।
स्टेशन अधीक्षक बिना वजह उनके काम में दखल दे रहे हैं। यदि पीडब्ल्यू बिल ज्यादा भी बन जाते हैं, तो दूसरी गाड़ी से जा सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौंज की है। मैं मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करुंगी।-कुमोदनी देवी, कार्यवाहक मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक चंदौसी।
ट्रेन में जाने वाले पार्सल के विषय में जानकारी चाही थी। महिला कर्मचारी का व्यवहार सही नहीं है। इसलिए मैने अपने परिवार को भी मौके पर बुला लिया था, यदि मेरे साथ कोई हादसा या घटना होती है, यही कर्मचार दोषी होगी।-आशीष मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक चंदौसी।