{"_id":"611d5ac78ebc3e7a2864acd1","slug":"complaints-will-be-resolved-in-police-stations-only-ssp-city-news-mbd3996799127","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों में ही होगा शिकायतों का निस्तारण: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों में ही होगा शिकायतों का निस्तारण: एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसकांन्फ्रेस में बोलते नये एसएसपी बब्लू कुमार । अमर उजाला
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। नवागत एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को मुरादाबाद पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि थानों में ही लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि जो पुलिस कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ न केवल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भी भेजे जाएंगे।
मूलरूप से बिहार के मधुबनी निवासी बबलू कुमार 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने स्नातक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कानपुर से की है। मेरठ में एएसएपी और मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, जौनपुर जालौन, आजमगढ़ में पुलिस कप्तान के रूप में तैनाती रही है। इनके अलावा एटीएस, एसटीएफ और पीएसी में भी तैनात रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार का तबादला गाजियाबाद होने पर शासन ने बबलू कुमार को मुरादाबाद का नया एसएसपी बनाया है।
बुधवार सुबह बबलू कुमार पुलिस कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। यहां दस्तावेजों का रख रखाव ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने बताया कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण थाने स्तर पर ही किया जाएगा। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा योजना बनाकर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस विभाग में बेतहर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा और ड्यूटी में लापरवाही व भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।