फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cm yogi will come today in rampur

आज रामपुर में गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will come today in rampur
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर को रामपुर आएंगे। वह यहां भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन

विधानसभा उप चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए सभी राजनैतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर आएंगे। जिला प्रशासन को उनका विस्तृत कार्यक्रम मिल गया है। इसके तहत सीएम दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर हैलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दो बजकर 45 मिनट पर वह रामपुर से सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच मुख्यमंत्री आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था आदि के तमाम इंतजाम किए गए हैं। दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। इसके अलावा शाहबाद रोड पर बड़ी तादाद में फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed