{"_id":"6310f33fabaa461763438527","slug":"cm-will-stay-4-40-hours-in-city-moradabad-news-mbd4397057188","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 280 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 280 मिनट रहेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को 4 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री मंडल के तीन जिलों मुरादाबाद, बिजनौर और रामपुर में दो दिन तक रहेंगे। रात्रि विश्राम बिजनौर में करेंगे।
प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर को लखनऊ एयरपोर्ट से दस बजे रवाना होने के बाद हवाई मार्ग से 11 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी मुरादाबाद पर उतरेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से माध्यम से 11:15 बजे सर्किट हाउस आएंगे। 11:15 से 12 बजे तक जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12 से दो बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। यहां कुछ जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी जुड़ेंगे। कुछ देर तक विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करने लाकड़ी फाजलपुर जाएंगे। इसके बाद मैनाठेर गोशाला, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन लाकड़ी फाजलपुर की स्थिति का जायजा लेंगे। निरीक्षण के बाद 3:35 बजे सर्किट हाउस वापस लौटेंगे। पांच मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री बिजनौर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
ेतीन सितंबर की शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन बिजनौर में उतरेंगे। यहां 4:15 बजे मालन नदी के तट पर पहुंचकर पुनर्जीवीकरण के कार्य का निरीक्षण करेंगे। 4:35 बजे से 6:00 बजे तक कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद नई पुलिस लाइन स्थित पुलिस बैरक और आवासीय भवनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। 6:20 बजे वह कलक्ट्रेट सभागार का उद्घाटन करेंगे। 6:25 बजे जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। चार सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री 10:25 बजे पुलिस लाइन जाएंगे। 10:40 बजे बिजनौर मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे मेडिकल कालेज से रामपुर जिले के रवाना होंगे।
विज्ञापन
चार को रामपुर पहुंचेंगे सीएम
चार सितंबर की सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री रामपुर स्थित पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। यहां पुलिस लाइन के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करेंगे। 11:45 बजे जनप्रतिनिधियों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12:35 बजे रामपुर बाल शिशु गृह और फिजिकल ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद 2:35 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री हवाई पट्टी के समीप तीन से चार बजे तक (एक घंटा) उद्यमियों से संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए वापस लौट जाएंगे।