{"_id":"623cc607605abd3f03107252","slug":"cllectrate-club-and-bhabiy-hospital-won-the-match-city-news-mbd4225314128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट क्लब और भव्या हॉस्पिटल ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट क्लब और भव्या हॉस्पिटल ने जीते क्रिकेट मैच
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले रेलवे स्टेडियम में खेले गए। पहले मैच में कलक्ट्रेट क्रिकेट क्लब ने एमएच वॉरियर्स को 136 रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में भव्या हॉस्पिटल की टीम ने देवा इंफ्राप्रोमोटर्स को सात विकेट से मात दी।
पहले मैच में कलक्ट्रेट टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 256 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। नयन गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में 71 रन बनाएं। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के जड़े। इसके अलावा मोहम्मद अनवर ने 29 गेंदों पर 55 रन बनाए। एमएच वॉरियर्स की ओर से मोहम्मद जवाद ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएच वारियर्स की टीम 119 रन ही बना पाई। मोहम्मद जवाद ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। कलक्ट्रेट टीम की तरफ से नावेद ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नयन गुप्ता को मिला।
दूसरे मैच में देवा इंफ्राप्रोमोटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन आठ विकेट के नुकसान पर बनाएं। देवा इंफ्राप्रोमोटर्स की ओर से फैज ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। भव्या हॉस्पिटल की ओर से निजाम, अक्षु, उमेर और कुनाल ने एक-एक विकेट लिया। भव्या हॉस्पिटल की तरफ से उवैस चौधरी ने 22 गेंदों में 73 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे। देवा टीम की ओर से इकबाल ने एक विकेट लिया। मैच के दौरान निजाम अली, मोहम्मद शाहिद, फराज, साजिद बेग, रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा, टूर्नामेंट सचिव नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।