फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   classmate penetrate ball pen in student's eye

सहपाठी ने आंख में चुभा दी बाल पेन

Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
classmate penetrate ball pen in student's eye
eye
कांठ में सहपाठी ने अपनी ही कक्षा के छात्र की आंख में बाल पेन की नोंक चुभा दी। इससे आंख में गहरी चोट आ गई। जख्मी छात्र के परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद भी सुधार नहीं है। वहीं परिजनों ने नवोदय विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेने की बात कही है।
विज्ञापन

 
छजलैट थाने के गांव भीकनपुर के संजीव कुमार का बेटा विनय कुमार कालेवाला (ठाकुरद्वारा) स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। संजीव कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को उसके पास विद्यालय से फोन आया कि उनके बेटे विनय कुमार की आंख में चोट लग गई है।
विज्ञापन


वहां जाकर जानकारी करने पर पता लगा कि विनय की आंख में उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने बाल पेन की नोंक चुभा दी थी। संजय कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे को उसी दिन विद्यालय से लेकर आए और सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उनके बेटे की आंख का एक ऑपरेशन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी स्थिति ठीक नहीं बता रहे हैं। चिकित्सकों ने अभी और ऑपरेशन करने की बात भी कही है। आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन तुरंत उनके बेटे को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा देता तो शायद इतनी नौबत नहीं आती।


सूचना के बाद वह भीकनपुर से 70 किलोमीटर चलकर विद्यालय पहुंचे वहां से वह अपने बच्चे को लाए उसमें काफी समय लग गया। अब विद्यालय प्रशासन ने अपनी सारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। जबकि नवोदय विद्यालय आवासीय विद्यालय है वहां पर देखरेख की सारी जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed