फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chess: Tavishi and Advik took lead in three rounds

शतरंज : तीन राउंड में तविषी व आद्विक ने बनाई बढ़त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Chess: Tavishi and Advik took lead in three rounds
मुरदाबाद। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के शतरंज खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग में अंडर-11 से अंडर-18 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा, विशिष्ट अतिथि गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन घावरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता है। वृद्धि तीक्ष्ण होती है। खिलाड़ी हार या जीत को न देखें, केवल बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहें। संचालन गौरी मिश्रा व गुंजन वशिष्ठ ने किया। प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड खेले जाने हैं। पहले दिन तीन राउंड खेले गए। इस मौके पर गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की उप प्रधानाचार्य गरिमा भटनागर, शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन, सचिव प्रमोद विष्ट, उपसचिव वीरेंद्र सिंह, ऑर्बिटर शुभम गुप्ता, अरसम जावेद, दीपक मनराल, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन राउंड पूरे होने के बाद ये खिलाड़ी बढ़त बनाए हुए हैं बालिका वर्ग
अंडर-11 में निओ डेल्स स्कूल की तविषी धधर्वाल, अद्वैता गौतम व सारा ढल, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की तनिष्का उप्रेती ने बढ़त बनाई। अंडर-13 में एसएस चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल से मायसा परवेज, भूमि यादव, मानवी गिरी ने बढ़त बनाई। अंडर-15 में एसएस चिल्ड्रन की माहिम मरियम, सेंट मैरी स्कूल की अर्चिसा गौतम, गांधी नगर पब्लिक स्कूल की शुभी अग्रवाल व अनुष्का अग्रवाल ने बढ़त बनाई। अंडर-18 में एसएस चिल्ड्रन की अनुषा सिद्दीकी, अलीना, भूमि चौहान, आरजू परवीन ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालक वर्ग
अंडर-11 में गोल्डन गेट से आद्विक रस्तोगी, स्प्रिंग फील्ड्स से अरमान, क्रिप्टन पब्लिक स्कूल से सार्थक बंसल, पीएमएस से विनायक अग्रवाल, अंडर-13 में आरआरके से मानस गौड़, सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल से अहमद मोनिस, गांधी नगर पब्लिक स्कूल से मोहम्मद अरहम हसन व सक्षम सैनी, अंडर-15 में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल से तेजस्वी यादव, गांधीनगर पब्लिक स्कूल से सन्नान अली, गोल्डन गेट से मयूर अग्रवाल, गांधीनगर पब्लिक स्कूल से रिशांत अरोरा, अंडर-18 में स्प्रिंग फील्ड्स से शौर्य कुमार, आरआरके से आर्यन जयंत, शिरडी साईं से श्वेतांक, श्रीजान गोयल और कुशाग्र चौहान ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed