फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Chance of light cloud cover, be ready for severe cold

हल्के बादल छाने के आसार, कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chance of light cloud cover, be ready for severe cold
मुरादाबाद। लगभग आधा दिसंबर माह बीतने को है, लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम में बदलाव होने और सोमवार से बादल छाने के आसार व्यक्त किए हैं। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार तक मौसम साफ है। हालांकि कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। यह स्थानीय प्रभाव से बनेंगे और अपने आप समाप्त हो जाएंगे। एक-दो घंटे इसका असर रहेगा। शाम को मौसम में ठंड बढ़ जाएगी। रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुरादाबाद के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार मिश्रा ने ठंड से पशुओं को बचाने की जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं में ठंड लगने के नाक व आंख से पानी आना, भूख कम लगना, शरीर के रोए खड़े हो जाना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। सर्दी के मौसम में पशुओं को हरा चारा व मुख्य चारा एक से तीन के अनुपात में खिलाना चाहिए। सर्दी के मौसम में पशुशाला के दरवाजे व खिड़कियों पर बोरे लगाकर सुरक्षित करें। पशु जहां विश्राम करते हैं, वहां पुआल, भूसा, पेड़ों की पत्तियां बिछानी चाहिए। सर्दियों के दिनों में पशुओं को धूप में बांधे, परंतु ध्यान रहे ठंडी हवा से बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed