फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CBI caught bribery bank manager

सीबीआई ने बैंक प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
CBI caught bribery bank manager
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर गांव स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने मंगलवार शाम छापा मारा। टीम ने शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। सीबीआई की चार टीमों ने देर रात कई स्थानों पर लोन दिलाने वाले दलालों की तलाश में भी दबिशें दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सीबीआई ने शाखा में छापा मारा है। टीम अपनी कार्रवाई कर रही है। अभी उन्होंने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा लालाटीकर गांव में है। इस शाखा में प्रबंधक गिरीश चंद्र हैं। बताया जा रहा है कि कई किसानों ने सीबीआई गाजियाबाद में शिकायत की थी कि लोन लेने के लिए बैंक शाखा में आवेदन किए थे। लोन जारी करने के नाम पर बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दलालों के बिना किसी का भी लोन मंजूर नहीं हो रहा है। सीबीआई की टीम ने पूरी तैयारी के साथ मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बैंक की शाखा पर छापा मारा। टीम ने बैंक प्रबंधक को रंगेहाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने शाखा का गेट बंद कर लिया और किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं जाने दिया। इसके अलावा एक टीम शाखा में ही मौजूद रही। इसके अलावा लोन दिलाने वाले दलालों के घरों पर भी टीमें दबिश दे रही हैं। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे सीबीआई टीम के एक सदस्य शाखा से बाहर आए। उन्होंने शाखा प्रबंधक के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की पुष्टि की। उन्होंने ये साफ नहीं किया कि रकम कितनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed