फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cartridges bought on the pretext of self-defense and spent in firing Harsh

आत्मरक्षा का बहना बना खरीदे कारतूस और हर्ष फायरिंग में कर दिए खर्च, बीस केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Cartridges bought on the pretext of self-defense and spent in firing Harsh
मुरादाबाद। आत्मरक्षा का हवाला देकर कारतूस खरीदने वाले लाइसेंसधारी खूब हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने घर-घर जाकर कारतूसों का हिसाब मांगा तो यह हकीकत सामने आ गई। जनपद के विभिन्न थानों में बीस केस दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावा 105 लाइसेंस में कमियां पाई गई हैं। जिनकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अफसरों को भेजी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि जनपद में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जनपद में शस्त्र दुकानों पर जाकर रिकॉर्ड चेक किए थे। यहां लाइसेंस धारक द्वारा कारतूस खरीदने की जानकारी भी ली गई। उन्होंने कारतूस खरीदते समय में क्या बताया, यह भी देखा गया। इसके बाद संबंधित थानों के प्रभारियों को शस्त्र लाइसेंस धारकों के घर जाकर कारतूस और रिकॉर्ड चेक करने को कहा गया।
विज्ञापन

इसमें सामाने आया कि लाइसेंस धारक आत्मरक्षा के नाम पर कारतूस खरीदते थे और हर्ष फायरिंग में खर्च करतेथे। अब तक ऐसे बीस मामले सामने आ चुके हैं, जिन्होंने कारतूस हर्ष फायरिंग में किए या फिर खर्च का हिसाब नहीं बता पाए। इसके अलावा 105 शस्त्र लाइसेंस ऐसे हैं, जिनमें कुछ न कुछ कमी है या फिर उनका नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि कटघर में दो, सिविल लाइंस में दो, बिलारी में दो, कुंदरकी में दो, मैनाठेर में दो, ठाकुरद्वारा में दो, डिलारी में दो, छजलैट में दो और कांठ में दो केस आर्म्स एक्ट में दर्ज किए गए हैं। पुलिस का अभियान जारी है, जबकि 105 की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed