फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Caretaker panicked upon spotting a leopard near Rampura Goshala; fell off his bike.

Moradabad News: रम्पुरा गोशाला के पास तेंदुए को देखकर घबराया केयर टेकर, बाइक समेत गिरा

Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Caretaker panicked upon spotting a leopard near Rampura Goshala; fell off his bike.
कांठ। छजलैट क्षेत्र में रम्पुरा स्थित गोशाला के पास रास्ते में तेुदआ दिखाई दिया है। तेंदुआ देख बाइक से यहां पहुंचा केयर टेकर घबरा गया और बाइक समेत सड़क पर लड़खड़ाकर गिर गया।
विज्ञापन

सोमवार को छजलैट के ग्राम पंचायत प्रशासक शमीम अहमद ने बताया कि रविवार रात रम्पुरा गोशाला का केयर टेकर रमेश किसी काम से जा रहा था। जब वह गोशाला के पास रास्ते पर पहुंचा तो उसे यहां एक तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे वह घबरा गया और मय बाइक के सड़क पर गिर गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही ग्राम पंचायत प्रशासक सहित अन्य ग्रामीणों को भी इस बारे में बताया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। रामनगर उर्फ रम्पुरा में लगातार तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।गांव रामनगर उर्फ रम्पुरा में ही रविवार रात तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका और उनके भाई मास्टर संजीव सिंह के नलकूप पर तेंदुआ दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार को क्षेत्रीय वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले नहीं जाने, महिलाओं और बच्चों को खेतों पर नहीं जाने देने, तेंदुआ दिखाई देने पर उसे नहीं छेड़ने की अपील की है। ग्रामीण चौधरी चरन सिंह ढाका, मास्टर संजीव सिंह, संजय ढाका, जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, अंगद चौधरी, जहीर अहमद, सतपाल सिंह, जाकिर आदि ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed