{"_id":"5f3456f28ebc3e3cac5539f0","slug":"car-showroom-gaurd-murdered-city-news-mbd359005061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार शोरूम के गार्ड की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार शोरूम के गार्ड की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर स्थित कार के शोरूम में सो रहे सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पुलिस एक साल पहले हुए विवाद की रंजिश से जोड़कर देख रही है। शोरूम के पूर्व सुरक्षा गार्ड और उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक निवासी शाकिर आलम दिल्ली रोड स्थित कार के शोरूम के सुरक्षा गार्ड थे। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि मंगलवार रात शाकिर की ड्यूटी गेट संख्या एक पर थी। दूसरे गार्ड उमेश की ड्यूटी गेट संख्या दो पर थी, जबकि तीसरा गार्ड संजय चौहान नजदीक के डीजल वर्कशॉप पर ड्यूटी कर रहा था। शाकिर गेट के पास बेंच पर सो रहा था। उसने अपनी बंदूक कार में रख दी थी। बुधवार तड़के करीब तीन बजे कुछ लोगों ने शाकिर को गोली मार दी। गोली शाकिर की पीठ में लगी। शाकिर ने खुद अपनी पत्नी को कॉल करके खुद को गोली मारे जाने की जानकारी दी। पत्नी मुन्नी और बेटा शाहरुख कुछ देर बाद ही शोरूम पहुंच गए। वे लहूलुहान शाकिर को एक निजी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक पूर्व गार्ड परिसर में घूमता दिखाई दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्व गार्ड के दो साथी भी हिरासत में हैं। पूछताछ में पता चला है कि एक साल पहले शाकिर और पूर्व गार्ड के बीच विवाद हुआ था। पूर्व गार्ड को शक था कि शाकिर ने पूर्व में उसके साथ मारपीट कराई थी। इससे उसकी नौकरी चली गई थी। दोनों के बीच की यह रंजिश वारदात की वजह हो सकती है। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य पहलुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है।