फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car riders cheated farmer on the pretext of giving lift, four accused arrested

मुरादाबाद: लिफ्ट देने के बहाने कार सवारों ने किसान से की ठगी, चारों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने अपने नाम नन्नू निवासी बहजोई जनपद संभल, नेत्रपाल निवासी मोहल्ला मुडिया थाना फैजगंज जनपद बदायूं, हेमचंद निवासी मोहल्ला नारायण टोला नई बस्ती थाना बहजोई जनपद संभल और चौथे आरोपी ने अपना नाम राजू शर्मा निवासी मोहल्ला गोलागंज थाना बहजोई जनपद संभल बताया है।

विज्ञापन
Car riders cheated farmer on the pretext of giving lift, four accused arrested
ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटघर थानाक्षेत्र में कार सवारों ने एक किसान को लिफ्ट देने के बहाने उसका मोबाइल और रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कार सरकारी विभाग की बताकर किसान से एक पर्ची पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उसे शक हो गया। उसने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी कार लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने पीछा कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


डिलारी थानाक्षेत्र के ढकिया गांव निवासी हाजी कलवे अली किसान हैं। वह रविवार की शाम करीब चार बजे दिल्ली से मुरादाबाद पहुंचे थे। कटघर थानाक्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास खड़े होकर अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए और उन्होंने कलवे अली से अपनी कार में बैठने के लिए कहा। किराया तय करने के बाद कलवे अली कार में बैठ गए। कार में ड्राइवर के अलावा एक और युवक बैठा हुआ था। आरोपियों ने किसान से कहा कि ये सरकारी गाड़ी है। आप अपने पैसे और मोबाइल फोन बैग में रख लीजिए।
विज्ञापन


हाजी कलवे अली ने अपने एक हजार 950 रुपये और दो मोबाइल फोन बैग में रख दिए। इसी दौरान एक युवक कलवे अली को कार से उतार कर साइड में ले गया और एक पर्ची पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। पीड़ित ने जब उससे विभाग और दफ्तर के बारे में पूछा तो युवक घबरा गया। किसान ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी बीच बाकी आरोपी मौके से कार लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से पूछताछ के बाद कार सवारों की तलाश शुरू कर दी। अन्य थानों को संदेश भेज कर चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवारों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम नन्नू निवासी बहजोई जनपद संभल, नेत्रपाल निवासी मोहल्ला मुडिया थाना फैजगंज जनपद बदायूं, हेमचंद निवासी मोहल्ला नारायण टोला नई बस्ती थाना बहजोई जनपद संभल और चौथे आरोपी ने अपना नाम राजू शर्मा निवासी मोहल्ला गोलागंज थाना बहजोई जनपद संभल बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से किसान की रकम और मोबाइल बरामद कर लिया है। ठगी में इस्तेमाल करने वाली कार भी आरोपियों से बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed