फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car driver killed, two injured in collision with DCM truck

Moradabad News: डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Car driver killed, two injured in collision with DCM truck
कांठ। छजलैट क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने मंगलवार की रात फर्रुखाबाद से हरिद्वार जा रहे कोल्डड्रिंक वितरक की कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के सेनापथ निवासी विकास पोरवाल पुत्र राधेश्याम कोल्डड्रिंक वितरक हैं। मंगलवार को वह सेनापथ फर्रुखाबाद निवासी अपने कर्मचारी प्रशांत उर्फ गोलू पुत्र सोनीलाल कुशवाहा और फर्रुखाबाद के गांव श्याम नगर निवासी कार चालक प्रमोद कुमार (34) के साथ कार से हरिद्वार घूमने और गंगा स्नान करने जा रहे थे। जब कार सवार मंगलवार की रात करीब 11 बजे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर थाना छजलैट क्षेत्र स्थित कैच की पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने इनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नर्सरी प्वाइंट में घुस गई। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार तीनों लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां कार चालक प्रमोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल विकास की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जबकि प्रशांत की हालत में सुधार बताया गया। मृतक के पिता मूल सिंह ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




--
परिवार में अकेला कमाने वाला था प्रमोद

कांठ। बेटे प्रमोद कुमार की सड़क हादसे में मौत की खबर मिलने पर बुजुर्ग पिता मूल सिंह बेटे की पत्नी रचना और छह साल के पोते के साथ बुधवार की सुबह छजलैट थाने पहुंचे। प्रमोद की मौत से तीनों का हाल बेहाल था। मूल सिंह ने बताया कि बड़ा बेटा मनोज पिछले काफी समय से बीमार और चारपाई पर है। उम्र अधिक और कमजोर होने के कारण वह अब मेहनत मजदूरी नहीं कर पाते हैं। खेती-बाड़ी भी नहीं है। बताते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए। बताया कि छोटा बेटा प्रमोद कमाने वाला था। अब परिवार का गुजारा कैसे होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed