फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CA shot dead on Delhi Road in Moradabad

Moradabad: सीए की गोली मारकर हत्या, काम खत्म करके घर जाने के लिए निकले थे श्वेताभ तिवारी

Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Feb 2023 11:56 PM IST
सार

वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रही थी, तभी दो बार गोली चलने की आवाज आई। डर की वजह से वह दूर ही खड़ी रही, जब आसपास भीड़ जुटी तो वह भी पहुंच गई।

विज्ञापन
CA shot dead on Delhi Road in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर सरेराह सीए श्वेताभ तिवारी (50) को किसी गोली मार दी। घटना बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रात करीब नौ बजे हुई। एमडीए के साईं गार्डन निवासी सीए बैंक का काम खत्म करके अपने दोस्त अखिल शर्मा के साथ घर जाने के लिए निकले थे।इतने में किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करते हुए बैंक के बाहर पार्किंग परिसर में टहलने लगे। तब तक अखिल बैंक के पीछे खड़ी कार को सड़क पर लाने के लिए चले गए। इतने में कोई सीए श्वेताभ को गोली मारी और फरार हो गया।

विज्ञापन


वह करीब 15 मिनट तक वह घायल अवस्था में बैंक के बाहर पड़े रहे। घटना से अंजान अखिल के पास भी किसी का फोन आ गया और वह कार में बैठकर बात करने लगे। तब तक बैंक के सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे। श्वेताभ के सिर से काफी खून बहता देख वह घबरा गए और आसपास से लोगों को इकट्ठा किया। श्वेताभ का फोन न उठने पर अखिल भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने देखा कि श्वेताभ के सिर के पास एक गोली पड़ी थी। 
विज्ञापन


वहां मौजूद एक महिला ने बताया कि वह रास्ते से गुजर रही थी, तभी दो बार गोली चलने की आवाज आई। डर की वजह से वह दूर ही खड़ी रही, जब आसपास भीड़ जुटी तो वह भी पहुंच गई। साढ़े 9 बजे के बाद अखिल व बैंक के सुरक्षा कर्मी घायल श्वेताभ तिवारी को एपेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि श्वेताभ के एक गोली जबड़े में और दूसरी सिर के पिछले हिस्से में लगी है। सूचना पर परिजन पहुंचे, जोकि बदहवास थे। करीबियों ने बताया कि श्वेताभ के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed