{"_id":"623f685349d433585c7d75a2","slug":"brother-in-law-beat-the-young-man-after-drinking-alcohol-died-city-news-mbd4227280101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने युवक को शराब पिलाकर पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई ने युवक को शराब पिलाकर पीटा, मौत
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में बहनोई ने मानसिक रूप से कमजोर युवक पहले शराब पिलाई। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बहनोई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार प्रकाश नगर गली नंबर 2 में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी सुधा रानी, दो बेटी ऊर्जा और पूजा हैं, जबकि सुभाष चंद्र का बीस वर्षीय इकलौता बेटा रजनीश चंद्र उर्फ रीशू मानसिक रूप से कमजोर था। सुभाष चंद्र की बड़ी बेटी ऊर्जा अपने पति विपिन विश्नोई के साथ कुंदनपुर में रहती है। किसी बात को लेकर विपिन और रजनीश के बीच विवाद हो गया था। मां सुधा विवाद में सुलह कराने के लिए अपने बेटे रजनीश को लेकर बड़ी बेटी के घर चली गई थी। बेटे को वहीं छोड़कर मां सुधा वापस घर आ गई थी।
आरोप है कि विपिन ने पहले साले को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया था तो उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद आरोपी खुद ही रजनीश को शुक्रवार की रात करीब दस बजे उसके घर छोड़कर चला गया। परिवार के लोगों ने विपिन से रजनीश के बेहोश होने का कारण पूछा तो उसने जवाब दिया कि रजनीश नशे में है, कुछ देर में होश में आ जाएगा। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया था। कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौके पर बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि बहनोई ने युवक की पिटाई की थी। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सागर जैन, एएसपी सागर
पत्नी के साथ भी मारपीट करता था आरोपी
मुरादाबाद। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी विपिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि रजनीश शराब नहीं पीता था, लेकिन आरोपी विपिन ने उसे जबरन शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद डंडे से आरोपी ने युवक की पिटाई की थी। ब्यूरो
शरीर पर मिले चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के हाथ और जांघों पर चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा एल्कोहल भी काफी मात्रा में मिला है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।