फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother attacks property dealer with rod for not paying Rs 20 lakh

Moradabad News: बीस लाख रुपये नहीं देने पर भाई ने प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Brother attacks property dealer with rod for not paying Rs 20 lakh
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मानपुर नारायणपुर में सगे भाई ने प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जयंतीपुर मानपुर नारायणपुर निवासी अधिवक्ता शिवओम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई कन्हैया प्रॉपर्टी डीलिंग और ठेकेदारी करते हैं जबकि दूसरे नंबर का भाई शिव कुमार अपनी ससुराल बदायूं के नौसेना में रहता है। कुछ दिन पहले ही शिव कुमार घर लौटा और उसने मकान बनाने के लिए कन्हैया पर दबाव बनाया कि वह उसे बीस लाख रुपये दें। आरोप है कि शिव कुमार और उसकी पत्नी, सास और ससुर ने भी धमकाया कि अगर रुपये नहीं मिलेंगे तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन

30 दिसंबर की रात शिवकुमार घर आया और उस समय छोटा भाई कन्हैया, पिता रनवीर सिंह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे शिव कुमार ने लोहे की रॉड से कन्हैया पर हमला कर दिया। जिसमें कन्हैया घायल हो गए। इस दौरान मां और पिता बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उसने घर में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। घायल को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed