फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU outraged over failure to repair roads dug up for Jal Jeevan Mission; stages protest.

Moradabad News: जलजीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कें ठीक न होने पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BKU outraged over failure to repair roads dug up for Jal Jeevan Mission; stages protest.
बिलारी तहसील में धरने के दौरान प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता-संवाद - फोटो : samvad
बिलारी। क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। लगभग पांच घंटे तक धरना चलने के बाद एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया। अधिकारियों से वार्ता के दौरान कई मांगों पर सहमति बन गई जबकि विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को दोबारा एसडीएम की मौजूदगी में एसडीओ विद्युत से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन




सप्ताह भर पहले भाकियू टिकैत की ओर से एसडीएम को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में जलजीवन मिशन के तहत गांवों की आबादी में खोदी सड़कें ठीक कराने, बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने, निजी सहायक रखकर किसानों का शोषण करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, एसडीओ विद्युत सहसपुर के रवैये में सुधार लाए जाने, नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने आदि मांगें की गई थीं।
विज्ञापन




निर्धारित समय तक ज्ञापन में उठाई मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज भाकियू टिकैत के अनेक कार्यकर्ता सोमवार दोपहर तहसील में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर किसानों ने कई संबंधित विभागों के अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के प्रति लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सोमवार शाम लगभग पांच बजे एसडीएम प्रिंस वर्मा, सीओ अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह धरनास्थल पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्ता में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सहकारी संस्थाओं से किसानों को खाद मिलने के लिए संबंधित मशीनें चालू करा दी गई हैं। खतौनी में कृषि भूमि अंश निर्धारण संबंधी सभी शिकायतों का सप्ताहभर में निस्तारण करा दिया जाएगा। बिलारी चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र किसानों को भुगतान कर दिया जाए। वार्ता में विद्युत विभाग के सहसपुर और बिलारी के एसडीओ न पहुंचने की वजह से उनसे वार्ता के लिए मंगलवार की दोपहर का समय तय कर दिया गया।



भाकियू टिकैत के धरना प्रदर्शन में भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष बबलू सिंह, भानु सिंह यादव, रंजीत सिंह यादव, अभिनव चौधरी, सोमपाल सिंह, जयवीर सिंह, बिलाल अहमद, ध्यान सिंह, तेजपाल सिंह, नेमपाल सिंह, मिसरीलाल, चंद्रपाल, मित्रपाल, भगवानदास आदि मुख्य थे। भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है। विद्युत अधिकारियों से वार्ता में यदि सम्मानजनक हल नहीं निकला तब दोबारा धरना शुरू किया जाएगा।




तहसील में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देने के दौरान एसडीएम की गाड़ी न हटने पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता भड़क गए और हाईवे पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस जगह पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना देने के लिए दरी बिछाई थी उसके बराबर में ही एसडीएम की गाड़ी खड़ी थी। भाकियू टिकैत के बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव का आरोप है कि अनुरोध करने के बाद भी एसडीएम के गाड़ी चालक ने गाड़ी नहीं हटाई। इतनी सी बात पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए और धरनास्थल से उठकर तहसील के सामने हाईवे पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लाइन लगने लगी। सीओ और थाना प्रभारी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कर हाईवे से हटाया। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक हाईवे पर तहसील के सामने यातायात प्रभावित हुआ। एसडीएम प्रिंस वर्मा का कहना है कि जैसे ही जानकारी मिली तभी चालक ने गाड़ी को मौके से हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed