फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP workers burnt effigies of opposition parties in Kanth and raised slogans.

Moradabad News: कांठ में भाजपाइयों ने फूंका विरोधी दलों का पुतला, की नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigies of opposition parties in Kanth and raised slogans.
कांठ। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विरोधी दलों के लिए भाजपाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन और नारेबाजी की। विरोधियों का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


कांठ नगर के रामलीला मैदान तिराह पर भाजपाई एकत्र हुए। यहां भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू करने एवं देश में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर लाए गए नारी शक्ति बंधन अधिनियम का विरोधी दलों ने विरोध किया है। वहीं कांठ मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान ने कहा कि विरोध दलों नारी शक्ति का विरोध जताकर विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। इसके बाद भाजपाइयों ने पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा की नामित सभासद प्रीति जाटव, मंडल उपाध्यक्ष मधु चौहान, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निमेश कश्यप, पुष्पा बिश्नोई, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत, नेपाल सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री जीतू वर्मा, सचिन चौहान बंटी, रिजवान अल्वी, प्रमोद चौहान, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed