फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader met with rail minister

Moradabad News: रेल मंत्री से मिले भाजपा नेता ओवर ब्रिज और अंडर पास बनाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
bjp leader met with rail minister
मुरादाबाद। जिले के भाजपा नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्वनी वैश्णव से मुलाकात कर कांठ में ओवर ब्रिज और मूंडापांडे में एक अंडर पास बनाने की मांग की। रेल मंत्री ने प्रार्थनापत्रों को लेने के बाद दोनों मामलों में शीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डॉ. जफर इस्लाम ने रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य अभिषेक सिंह और टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी के सदस्य संजय ढाका को दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्वनी वैश्णव से मुलाकात कराई। अभिषेक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मूंडापांडे रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 406 है। यहां अंडर पास नहीं बनने के साथ स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं संजय ढाका ने दूरसंचार की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि बीएसएनएल के दूरसंचार प्रतिष्ठानों को पावर बैकअप प्रदान करने वाली अधिकांश बैटरियों की समयावधि समाप्त हो गई है। इस कारण ग्राहकों में बीएसएनएल के प्रति असंतोष उत्पन्न हो रहा है। स्मार्ट सिटी की एजेंसियों ने कई ट्रैकिंग मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। सरकारी सेवाओं में बीएसएनएल अनिवार्य कर दिया गया था लेकिन कोई भी विभाग इसका पालन नहीं कर रहा है। ग्राम छजलैट में भारत संचार निगम का प्रतिष्ठान होने के बावजूद वहां 24 घंटे में से सिर्फ 12 घंटे ही बीएसएनल की कनेक्टिविटी रहती है। यहां मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर कांठ तहसील में दो रेलवे की क्रासिंग हैं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए दोनों रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज या दोनों रेलवे रेलवे क्रासिंग को जोड़ते हुए एक ओवर ब्रिज निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। कांठ रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण भी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed