फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp city vice president is organise rto violence

आरटीओ बवाल की जड़ में निकले भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष

Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
bjp city vice president is organise rto violence
BJP
आरटीओ बवाल पर कई दिन से पर्देदारी कर रही भाजपा ने एक वीडियो सामने आने के बाद आखिर कबूल कर लिया है कि फर्स्ट एड बॉक्स के  ठेके पर कब्जे की जंग में शामिल राकेश शर्मा कोई और नहीं बल्कि भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


आरटीओ बवाल में राकेश शर्मा समेत भाजपा के कई अहम ओहेददार शामिल थे। बजरंग दल पदाधिकारियों ने पुलिस अफसरों के सामने एक वीडियो रखते हुए साफ कर दिया है कि पुलिस सत्ता के दबाव से बाज नहीं आई तो सुबूत सीधे सीएम के सामने रखे जाएंगे।
विज्ञापन


घटना ने साफ कर दिया है कि पीएम और सीएम की लाख हिदायतों के बावजूद भाजपाइयों से सरकारी ठेकों का मोह छूट नहीं रहा है। भाजपाई भी सपा के नक्शे कदम पर हैं। प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही पद और हैसियत के हिसाब से भाजपाइयों की नजरें सरकारी ठेकों, खनन और राशन के धंधे पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मई को आरटीओ पर हुआ बवाल और फायरिंग भी इसी की परिणति थी। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही दावा किया था कि भाजपा नेता, विधायक, सांसद और उनके रिश्तेदार व परिजन सरकारी ठेकों, वसूली, खनन और जमीन के धंधों से दूर रहेंगे।

लेकिन मुरादाबाद के नेताओं पर इसका असर नहीं दिखता। अभी तक की पुलिस छानबीन में साफ हुआ है कि सपा सरकार में आरटीओ दफ्तर में फर्स्ट एड बॉक्स का ठेका सपा के एक मंत्री के रिश्तेदार फैजान के पास था।

सत्ता बदलने के बाद ये ठेका बजरंग दल के महानगर संयोजक विशाल द्रविड़ ने हथिया लिया। लेकिन मोटी कमाई वाले इस ठेके पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की नजरें भी टिकी थीं। लिहाजा सत्ता का दबाव डलवाकर राकेश ने ठेका आरटीओ अफसरों से अपने नाम करा लिया।

हालांकि औपचारिक रूप से इसका कोई ठेका नहीं होता है लेकिन आरआई उन्हीं वाहनों को ओके करते हैं जो उनके द्वारा चिन्हित व्यक्ति से फर्स्ट एड बॉक्स लेकर आता है। कमीशन में आरटीओ अधिकारियों की भी हिस्सेदारी होती है। इसी ठेके पर कब्जे को लेकर नौ मई को आरटीओ पर बवाल और फायरिंग हुई थी।

घटना में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई थीं और चार ‘बजरंगी’ जेल में बंद हैं। पहले दिन से ही भाजपा नेताओं के बवाल में शामिल होने की खबरें थीं लेकिन भाजपा पदाधिकारियों ने इसे खारिज कर कहा था कि बवाल और ठेके की जड़ में एक भी भाजपाई शामिल नहीं है।


हालांकि अब भाजपाइयाें ने कबूल कर लिया है कि ठेके के दूसरे दावेदार राकेश शर्मा भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष हैं। बजरंग दल पदाधिकारियों ने कप्तान को एक वीडियो सौंपा है जिसमें राकेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, संजीव चौधरी, शम्मी भटनागर समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी का दावा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed