{"_id":"5fb15c6e136f6613de0f0a8b","slug":"bike-riders-threw-acid-on-the-girl-face-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बाइक सवार युवकों ने युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, होठ व आसपास का हिस्सा झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बाइक सवार युवकों ने युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, होठ व आसपास का हिस्सा झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Nov 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने एक युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर फरार हो गए। युवती के होठ व आसपास का हिस्सा झुलस गया। जिला अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मामला शनिवार की देर शाम का है। युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी किसी काम से पड़ोस में जा रही थी। अचानक वहां पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण उधर बढ़े तो तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी पर पुलिस ने युवती का हाल जानने के साथ-साथ मौका मुआयना भी किया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि वारदात में तेजाब इस्तेमाल हुआ है या कोई और केमिकल, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में एक नामजद, दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में युवती के चेहरे पर किसी ने केमिकल डाल दिया। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर