फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike riders fired in the bullion market in broad daylight, one arrested

दिन दहाड़े सराफा बाजार में बाइक सवारों ने की फायरिंग, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riders fired in the bullion market in broad daylight, one arrested
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर शिव नगर में सोमवार शाम बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचों से फायरिंग कर सनसनी फैला दी। आरोप है कि फायरिंग करने वालों ने सराफा व्यापारियों से बीस-बीस हजार रुपये की मांग की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर शिवनगर निवासी पवन रस्तोगी ने बताया कि उनकी लक्ष्मी नाम से ज्वैलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक युवक सराफा बाजार में आया था। उसने सराफा व्यापारियों से कहा था कि सभी को बीस-बीस हजार रुपये देने होंगे। रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आरोप है कि सोमवार को आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ एक बाइक से बाजार आया। आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। इसी बीच पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि उसके साथ बाइक छोड़कर भाग गए। एएसपी सागर जैन ने बताया पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम रिषभ गुप्ता बताया है। वह जयंतीपुर शिव नगर निवासी है। जबकि फरार होने वाले आरोपी आकाश और गोला शर्मा जयंतीपुर निवासी हैं। पुलिस ने पवन रस्तोगी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी रिषभ से तमंचा और बाइक बरामद की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed