फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike rider security guard dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider security guard dies in road accident
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर के पास दलपतपुर काशीपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह वाहन ने बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव उदावाला निवासी ताराचंद्र (55) थाना भोजपुर क्षेत्र के एक मील में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि वे रोजाना की तरह बुधवार को अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पटपुरी से आगे ग्राम डूंगरपुर के पास काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन एवं भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ताराचंद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विमला देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed