{"_id":"5f90984d8ebc3e1a242d278e","slug":"bihar-resident-doctor-expire-in-moradabad-city-news-mbd3669056197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
मृतक मिरयांग अंबर के परिजन मोरचरी में पंचनामा भरते हुये
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने टीएमयू के चिकित्सक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय चिकित्सक टीएमयू में ड्यूटी करने के बाद अपने आवास पर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान चिकित्सक मृणांक अंबर के रूप में हुई। वह बिहार के दरभंगा निवासी थे। पुलिस ने पीएम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
हादसे में जान गंवाने वाले चिकित्सक मृणांक अंबर (29) बिहार के दरभंगा में रेडियो स्टेशन के सामने जीएम रोड निवासी थे। उनके पिता डा. रविंद्र प्रसाद का दरभंगा में संवेदना नाम से अस्पताल है। परिवार में मां डा. कुमारी वंदना और छोटी बहन डा. मेघा अंबर हैं। पिता ने बताया कि मृणांक एमबीबीएस करने के बाद मुरादाबाद स्थित टीएमयू से एमडी कर रहे थे। वो यहीं रेडियोलॉजी विभाग में सेवारत थे। इसके अलावा मृणांक मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर लाइनपार में किराये के मकान में रहते थे।
मंगलवार रात ग्यारह बजे चिकित्सक ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने आवास पर जा रहे थे। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में ही उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य वाहन चालकों ने सड़क पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के जरिये घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। इकलौते बेटे के लिए मां बाप ने तमाम सपने संजोए थे, लेकिन एक हादसे ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया। प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वो शव लेकर बिहार के लिए चले गए हैं।
विज्ञापन
पेट से उतर गया था पहिया, सिर की हड्डियां भी टूटीं
मुरादाबाद। बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे परिजन मुरादाबाद पहुंच गए थे। इसके बाद ही पाकबड़ा पुलिस ने चिकित्सक मृणांक के शव को पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए भेजा। बुधवार शाम आई पीएम रिपोर्ट से पता चला कि किसी वाहन का पहिया मृणांक के पेट से उतर गया था। इसके अलावा सिर की हड्डियां भी टूट गई थीं। पिता का कहना है कि हादसे के समय उनके बेटे ने हेलमेट पहन रखा था।
फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा परिवार, वहां से कार से मुरादाबाद आए
मुरादाबाद। हादसे में जान गंवाने वाले चिकित्सक मृणांक का परिवार दरभंगा में रहता है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की। इसके बाद टीएमयू प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। देर रात ही परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई थी। पिता और परिवार के अन्य लोग रात में ही दरभंगा से फ्लाइट पकड़ कर दिल्ली पहुंचे और वहां से कार के जरिये बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे मुरादाबाद पहुंच गए थे।
पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर चल रहा निर्माण, वनवे से गुजारे जा रहे वाहन
मुरादाबाद। पाकबड़ा में फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यातायात संचालन के लिए वनवे की व्यवस्था कर रखी है। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहनों को भी एक ही साइड से गुजारा जा रहा है। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन भी उसी साइड से गुजारे जा हैं। मंगलवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद चिकित्सक टीएमयू से बाहर निकले और वनवे के मुताबिक वह दूसरी साइड से गुजरने लगे। इसी दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी।