{"_id":"654a3211d99c096db707269a","slug":"bhupendra-singh-said-sp-national-president-confused-india-alliance-is-mismatched-it-based-personal-interests-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज, इंडिया गठबंधन बेमेल..यह निजी स्वार्थों पर टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज, इंडिया गठबंधन बेमेल..यह निजी स्वार्थों पर टिका
Tue, 07 Nov 2023 06:18 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 06:18 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी राज में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकारी योजनाओं में किसी से भी भेदभाव नहीं किया जाता है। विपक्षियों पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस सीजनल लोग हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सही कहा है कि आज देश जो भी चुनौतियों का मुकाबला कर रहा है। उसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। मु्ख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में कहा है कि नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस की देन है। इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए मोदी सरकार ने उनको ठीक करने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान करने और बेहतर नीति के कारण ही भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गया है। बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलते उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। भाजपा का विचार सर्व समाज के लिए सर्वव्यापी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार भी सभी को साथ लेकर चल रही है। सरकार की योजनाओं में किसी से भेदभाव नहीं किया जाता है। विपक्षियों पर प्रहार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा कांग्रेस सीजनल लोग हैं। इनका गठबंधन भी बेमेल है जो निजी स्वार्थों पर टिका है। सपा बसपा और कांग्रेस के चरित्र को जनता बखूबी जानती है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने जनता के संसाधनों को लूटने का काम किया है। जिसने भ्रष्टाचार किया है।
केंद्र की एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है। सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या की बातों से ऐसा लगता है कि वे समाज को खंडित करने का काम कर रहे हैं। उनके चरित्र को जनता जानती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंफ्यूज हैं। इस मामले में उनको अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। अब मेरे आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया है।
देश की 140 करोड़ की जनता को भगवान श्रीराम पर विश्वास है, लेकिन कांग्रेस ने कोर्ट में लिखकर दिया था कि श्रीराम का कोई अस्तित्व ही नहीं है। सपा के पीडीए पर तंज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वजाति और परिवार है। देश की उनको चिंता नहीं है। भाजपा सरकार 80 करोड़ गरीबों के लिए समर्पित है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड वह जनता के पास लेकर जा रहे हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पाल और महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा मौजूद थे।