फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Barren land became a playground, 17 selections in government services in three years

बंजर जमीन बनी खेल का मैदान, तीन साल में सरकारी सेवाओं में 17 चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Barren land became a playground, 17 selections in government services in three years
बंजर जमीन अगर आगे बढ़ने की ललक और जज्बा हो तो काटों में भी राह निकल आती है। शहर के कुछ मेहनतकश युवा इस पंक्ति को सार्थक करने में जुटे हैं। युवाओं ने बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे खाली पड़ी बंजर जमीन को खेल के मैदान में तब्दील कर दिया है। विशेष बात यह है कि इस मैदान में तैयारी करके पिछले तीन साल में 17 युवक युवतियां सरकारी सेवाओं में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 11 युवक-युवतियां उत्तर प्रदेश पुलिस, चार दिल्ली पुलिस और दो सीआरपीएफ में चयनित हो चुके हैं। दिन प्रतिदिन मैदान में तैयारी करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवाओं का जोश देखकर कुछ स्थानीय लोग भी उनकी तैयारी में सहयोग दे रहे हैं। सर्किट हाउस के पीछे वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर तीन साल पहले एनसीसी के कुछ युवाओं ने योगाभ्यास किया था। वहीं से इस जमीन को सेना, पुलिस में भर्ती की तैयारी के लिए प्रयोग करने का विचार आया। एनसीसी कैडेट्स ने स्थानीय लोगों से बात की, उनका समर्थन मिला और बात बन गई। युवाओं ने वहां श्रमदान कर घास, झाड़ झंकार हटाए। अपनी पॉकेट मनी से कुछ ईंटें मंगवाकर वहां बिछाईं। दौड़ने के लिए ट्रैक तैयार किया। इसके बाद से लगातार तैयारी चल रही है। युवाओं ने इस मैदान को शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स ग्राउंड का नाम दिया है। केजीके डिग्री कालेज में एनसीसी कैडेट रहे मनोज कुमार इस मैदान पर युवाओं को पुलिस, आर्मी भर्ती आदि के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। मैदान पर सुबह साढ़े पांच बजे से युवा एकत्र होने लगते हैं। इसके बाद नौ बजे तक खूब पसीना बहाते हैं। मैदान पर पुलिस भर्ती के लिए 43 युवक, 15 युवतियां, आर्मी भर्ती के लिए 35 और एसएससी जीडी के लिए 11 युवक तैयारी कर रहे हैं। चित्रगुप्त इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर डॉ देवेंद्र सिंह तैयारी करने वाले युवाओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखते हैं। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में जानकारी देते रहते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
काफी युवा पहले बुद्धि वाहर में पक्की सड़क पर दौड़ते थे। इससे अकसर पैर में मोच आ जाती थी। मैं तीन साल एनसीसी से जुड़ा रहा हूं। अपने साथियों के संग मिलकर बंजर जमीन को खेल के मैदान में तब्दील किया है। 17 युवक-युवतियां सफलता पा चुके हैं। कोशिश है आगे भी यह क्रम बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed